इंदौर में दूसरे दिन भी पारा 43 पार, तपा शहर

इंदौर में बुधवार को भी शहर का तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. लेकिन तापमान में कोई कमी नहीं आई.

तापमान का आंकड़ा इसी से लगाया जा सकता है कि शाम छह बजे भी पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया है. यह सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा है. गर्मी में पिछले दो दिनों से रात में भी राहत नहीं और रात का पारा भी सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहकर 30.2 डिग्री दर्ज किया है. कहने का तात्पर्य यह है कि रात में भी एसी और कूलर के बिना नींद नहीं ले सकते हैं. गादी बिस्तर भी इतने गर्म हो रहे है कि उस पद भी पसीने छूट रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों से मालवा और निमाड़ में लू चल रही है. आज इंदौर में कुछ कुछ जगहों पर बादल छाए रहे, लेकिन तापमान ज्यादा ही रहा है. बताया जा रहा है कि अगले 6-7 दिनों तक तापमान बढ़ेगा या स्थिर रह सकता है, लेकिन पारा गिरने की संभावना कम बताई जा रही है.

Next Post

कलेक्टर ने किया नेशनल हाईवे का दौरा

Thu May 14 , 2026
इंदौर. सिंहस्थ 2028 को लेकर कलेक्टर ने बुधवार को एनएचएआई द्वारा निर्मित नेशनल हाईवे का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा कर समय सीमा में काम पूरा करने के आदेश दिए. एनएचएआई अधिकारियों ने कलेक्टर को सभी कार्य दिसंबर में पूरा करने की […]

You May Like