जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान

जबलपुर: रेल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जबलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी और आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से सघन सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, आउटर क्षेत्र, मुसाफिरखाना और ट्रेनों में सुरक्षा जांच के साथ यात्रियों को जागरूक किया गया। संजीवनी राजपूत ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर चोरी, स्नैचिंग तथा नशीले पदार्थों संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की पहचान सुनिश्चित के उपयोग जैसी घटनाओं की रोकथाम करना और करना था।

अभियान के दौरान यात्रियों को अनाउंसमेंट के माध्यम से सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यात्रियों से कहा गया कि वे अपने बैग और सूटकेस में मजबूत ताला लगाएं तथा मोबाइल, पर्स और गहनों जैसी कीमती वस्तुएं हमेशा अपने पास रखें। यात्रियों को चलती ट्रेन में खिड़की के पास सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले समय में सावधानी बरतने और अजनबियों से खाने-पीने की ही मोबाइल चोरी होने की स्थिति में तत्काल सिम बंद वस्तुएं स्वीकार नहीं करने की भी सलाह दी गई।

Next Post

जागरूकता का संदेश देकर मनाया नेशनल वुमेन्स चेकअप डे

Tue May 12 , 2026
जबलपुर: विगत 11 मई को नेशनल वुमेंस चैकअप डे के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी और कहा कि समय पर जांच कराने से कई […]

You May Like