हनुमान ताल पर बनेगा गंगा कुंड और श्रीराम सेतु, हनुमान ताल को मिलेगा नया स्वरूप, महापौर ने किया निरीक्षण

रतलाम। हनुमान ताल पर 4.82 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का महापौर ने निरीक्षण किया। प्रहलाद पटेल ने गुरुवार कोभाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी और राकेश मिश्रा के साथ 80 फीट रोड के हनुमान ताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 बाय 100 फीट का धार्मिक घाट बनाया जाए, जहां पूजा-अर्चना एवं आचमन किया जा सके। साथ ही हनुमान ताल द्वार के समीप पूजन सामग्री विसर्जन हेतु गंगा कुंड का निर्माण भी कराया जाए। महापौर ने निर्माणाधीन ‘राम सेतु’ मार्ग की लंबाई 100 मीटर से बढ़ाकर 150 मीटर करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को सुबह और शाम टहलने में अधिक सुविधा मिल सके। इसके अलावा घाट एवं पाथ-वे का नामकरण ‘गंगा कुंड’ और ‘श्रीराम सेतु’ किए जाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश उपयंत्री ब्रजेश कुशवाह को दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि राम सेतु मार्ग के दूसरी ओर घने छायादार वृक्ष लगाए जाएं, जिससे नागरिकों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके तथा ‘स्वच्छ रतलाम-हरित रतलाम’ का सपना साकार हो।

यह कार्य होंगे

हनुमान ताल के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य के तहत बोल्डर पिचिंग, टो-वॉल, रेलिंग, पाथ-वे, इको फ्रेंडली डी-सिल्टिंग, तालाब में सीवरेज का पानी नहीं मिलने की व्यवस्था तथा पानी निकासी स्थलों की मरम्मत जैसे कार्य किए जाएंगे।

Next Post

बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

Fri May 8 , 2026
जबलपुर। शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल शुरू हुआ। सुबह बादलों का डेरा रहा, दिन चढऩे के साथ सूर्यदेव निकले लेकिन बादलों के पहरे के चलते चमक फींकी पड़ी रही। मौसम विभाग ने चौबीस घंटे का येलो अलर्ट जारी […]

You May Like