शराब के लिए दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

छिंदवाड़ा। चौरई थाना क्षेत्र में शराब नहीं मिलने पर दोस्तों में आपस में विवाद दोस्तों में विवाद हो गया। इस विवाद के चलते दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। इस अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलाया कर दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने न्यायालय में पेष कर जेल भेज दिया है।

यह है मामला

पुलिस को 29 अप्रैल को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सीतापार के आगे मोरखा रोड पर रोड के किनारे संदिग्ध मृत अवस्था में पडा हुआ है। सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अखिलेश उर्फ हनुमान शर्मा निवासी गुरैया के रूप में की गई। मृतक के शरीर में चोट के निशान थे। जो प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसडीओपी श्रीमति भारती जाट के नेतृत्व में टीम गठित कर टीआई मोहन सिंह मर्सकोल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अंधे हत्या के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिये गये थे।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा।

29 अप्रैल की रात्रि 12.00 बजे करीब मृतक अखिलेश उर्फ हनुमान शर्मा जो आरोपी राजिक भाट, राहुल विश्वकर्मा का दोस्त था। रात्रि में सीतापार रोड शराब भट्टी के पास मृतक अखिलेश एवं आरोपी मिले। शराब दुकान बंद हो चुकी थी। शराब न मिलने से मृतक के साथ आरोपियों का विवाद हो गया। अखिलेश को मोटर साईकिल में बैठाकर कच्ची शराब पीने के लिये मोरखा जा रहे थे। रास्ते में सीतापार के समीप अखिलेश फिर से विवाद करने लगा। मोटर साईकिल रोककर अखिलेश को बोले कि तू लेट आया और विवाद कर रहे हो। आरोपी राहुल ने अखिलेश को पकड़ा और राजिक भाट ने रोड किनारे पडा पत्थर उठाकर अखिलेश के सिर पर दे मारा। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पूछताछ में आरोपियों से हत्या करना स्वीकार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त सामग्री और मोटर साइकल जब्त कर ली है। आरोपियों को न्यायाल में पेष कर जेल भेज दिया।

इनकी रही महत्व पूर्ण भूमिका

इस पूरे मामले में निरीक्षक मोहन सिंह मर्सकोले, प्र.आर. 696 गोपाल साहू, आर 154 राजकिशोर बघेल, आर.850 राजपाल बघेल आर. 687 कन्हैया सनोडिया, आर. 424 रोहित ठाकुर एंव सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

पूर्व एडीजी ए.के. सिंह को पुलिस विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक सभा में जुटे कई दिग्गज

Mon May 4 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत अधिकारी एवं पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए.के. सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका निधन 3 मई को हुआ था। पुलिस ऑफीसर मैस में आयोजित शोक सभा में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों […]

You May Like