वृद्ध महिला को कमरे में बंद कर चोरों पार किया लाखों का माल

रीवा। रीवा में चोरों ने घर में अकेली बुजुर्ग महिला को कमरे में बंद कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने घर में रखी अलमारी और पेटी का ताला तोडक़र नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं. घटना बीती रात शहर के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित कोठी गांव की बताई गई है. बताया जा रहा है की घटना के वक्त पीडि़त परिवार रिश्तेदारी में आयोजित 13वीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था और घर में बुजुर्ग महिला अकेली थी. वही पीडि़त परिवार की माने तो चोरों ने तकरीबन 6 लाख कीमती जेवर सहित नगदी को पार कर दिया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोठी निवासी संदीप पटेल गुरुवार को अपने परिवार के साथ 13वीं कार्यक्रम में शामिल होने शिवपुरवा गया हुआ था. बताया गया कि घर में सिर्फ बुजुर्ग महिला थी, जहां बीती रात पहुंचे अज्ञात चोरों ने महिला को घर के ही एक कमरे में बंद कर दिया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि पीडि़त परिवार ने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने जुटा कर रखे थे, जिस पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. वहीं चोरों द्वारा पड़ोस में रहने वाले अरुण पांडे के नवनिर्मित मकान का भी ताला तोड़ा गया है. फिलहाल बीती देर रात हुई इस घटना की जानकारी आज सुबह होने के बाद पीडि़त परिवार ने बछिया थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है.

Next Post

शादी समारोह में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला

Fri May 1 , 2026
रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जमकर विवाद हुआ. यहां शादी में शामिल कुछ सरहंगो ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है की पुराने विवाद को लेकर आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर […]

You May Like