5 हजार का इनामी आरोपी लखनादौन से गिरफ्तार

इंदौर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे तुकोगंज थाना क्षेत्र के 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी बैंक कर्मचारी है, जो वारदात के बाद नौकरी और घर दोनों जगह से फरार हो गया था.पुलिस के मुताबिक 22 जनवरी 2026 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंडियन बैंक जंजीर वाला ब्रांच में पदस्थ कर्मचारी प्रियंक गोल्हानी (30) निवासी लखनादौन से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने केस दर्ज किया था. मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था. वह बैंक से अनुपस्थित हो गया और अपने गृहग्राम लखनादौन से भी गायब हो गया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. 27 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने रिश्तेदार की शादी में लखनादौन आया हुआ है. इस पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया.

Next Post

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद समाप्त करने की पहल करे कांग्रेस आलाकमान : मुनियप्पा

Wed Apr 29 , 2026
नयी दिल्ली , 29 अप्रैल (वार्ता) कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के.एच. मुनियप्पा ने बुधवार को कांग्रेस आलाकमान से राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करने का आग्रह किया और कहा कि पार्टी एवं सरकार दोनों के हित में नेतृत्व के मुद्दे पर स्पष्टता […]

You May Like