नाच-गाकर मनाई रामनवमी, राम बरात और शोभा यात्रायें रहीं प्रमुख आकर्षण  

भोपाल। राजधानी में रामनवमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। राजधानी में मुख्यरूप से रामबारात प्रमुख आकर्षण रही।

हनुमानगंज क्षेत्र-मुख्य शोभायात्रा घोड़ा नक्कास चौराहे से शुरू होकर लोहा बाजार, लखेरापुरा से भवानी चौक तक ,शाहपुरा, हबीबगंज, गोविंदपुरा क्षेत्र: साई बाबा मंदिर, 11 नंबर स्टॉप, बरखेड़ा पठानी, पिपलानी क्षेत्र में 100 क्वार्टर से लेकर अरेरा हिल्स में वल्लभ भवन से बिरला मंदिर तक शोभायात्राएं निकलीं ।

टीटी. नगर क्षेत्र-जवाहर चौक से न्यू मार्केट, रंगमहल चौराहा, टॉप एंड टाउन से रोशनपुरा चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा होकर रवींद्र भवन तक यात्रा पहुंचीं ।

कोलार क्षेत्र-सिग्नेचर रेजिडेंसी कॉलोनी से रामबारात निकलेगी, जो वेस्टर्न जैन मंदिर, दानिश कुंज, बंजारी चौराहा, मंदाकिनी चौराहा से जेके अस्पताल रोड होते हुए वापस कॉलोनी में समाप्त हुई।

रामनवमी का संदेश

रामनवमी का त्यौहार हमें भगवान राम के आदर्शों का पालन करने और मां दुर्गा की शक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। इसके साथ ही हमें समाज में फैली हर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।

Next Post

इंदौर में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Sun Apr 6 , 2025
इंदौर : इंदौर बीजेपी ऑफिस में रविवार सुबह पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि यह एकमात्र पार्टी है, जहां […]

You May Like