मजदूर पति-पत्नी ने दी जान: घर के अंदर फंदे से लटके मिले शव, इलाके में सनसनी

सागर। सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में एक मजदूर दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 निवासी उत्तम अहिरवार (50) और उनकी पत्नी हरिबाई (45) तेंदूपत्ता कार्य से जुड़े थे और साथ में रहते थे। उनका पुत्र सागर में निवास करता है।

वही आज सोमवार सुबह एक पड़ोसी जब घर के बाहर वाहन लेने पहुंचा, तो उसने मकान के अंदर दोनों को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

दो दिनों में 6 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, 60 लीटर अवैध शराब जब्त, आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

Mon Apr 27 , 2026
मुलताई। अवैध शराब के खिलाफ मुलताई पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए छह अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 60 लीटर से अधिक शराब जब्त की है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में […]

You May Like