साझेदारी में मुनाफे का झांसा देकर 27 लाख की ठगी

इंदौर। शहर में हो रही ऑन लाईन ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे. साझेदारी में व्यापार के नाम पर 27 लाख रुपए की ठगी के का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने छत्रीबाग में रहने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फरियादी हरसिमन सिंह की शिकायत पर छत्रीबाग में रहने वाले सत्यविंद सिंह चावला के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है. आरोपी ने फ्रेंच लिंक इंटरप्राइजेस नाम से फर्म बनाकर जनवरी 2025 से जून 2025 के बीच मुनाफे का लालच देकर कई लोगों से निवेश कराया. फरियादी ने पुलिस को बताया कि फर्म के लिए उद्योग नगर क्षेत्र में प्लॉट किराए पर लिया गया था, जिसमें आरोपी की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. आरोपी ने पार्टनर्स से बैंक खातों के जरिए लाखों रुपए तो ले लिए, लेकिन मुनाफा होने के बावजूद उन्हें उनका हिस्सा नहीं दिया. जांच के दौरान फर्म के ऑडिट में गड़बड़ी सामने आई. आरोप है कि निवेश की रकम का इस्तेमाल आरोपी ने निजी खर्चों में किया. वहीं गोदाम में रखे माल का वास्तविक मूल्य कम दिखाया गया और बड़ी मात्रा में सामान को एक्सपायरी बताकर नुकसान दर्शाया गया. क्राइम ब्रांच ने अन्य पार्टनर्स के बयान दर्ज कर दस्तावेजों की जांच की. प्राथमिक साक्ष्य मिलने के बाद बुधवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच जारी है.

Next Post

अधिवक्ता संघ चुनाव: मतपेटियों में कैद हुआ 74 प्रत्याशियों का भाग्य, मतगणना कल

Thu Apr 23 , 2026
रीवा। गुरुवार को रीवा जिला अभिभाषक संघ के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथपाल एवं कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 2972 मतदाताओं में से 2377 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू […]

You May Like