
जबलपुर। महिला संबंधित अपराधों के बढऩे और दुष्कर्म पीडि़ता की पहचान को उजागर करने वालों पर कार्रवाई को लेकर कांचघर चुंगी चौकी व्यापारी संघ ने मार्चा खोल दिया। आक्रोशित व्यापारियों ने थाने का घेराव किया । उनका कहना रहा कि घमापुर क्षेत्र में बढ़ते महिला अपराधों के चलते क्षेत्र की महिलाएं एवं बालिकाएं असुरक्षित एवं भयभीत महसूस कर रही है। एक मामले में दुष्कर्म पीडि़ता की पहचान उजागर कर दी गई। दुष्कर्म पीडि़ता की पहचान उजागर करने एवं उसका चरित्र हनन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएं। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर पीडि़ता से संबंधित भ्रामक एवं अवैध सामग्री के प्रसार को तत्काल रोका जाए एवं उसे हटवाया जाएं। अपराधियों को संरक्षण देने वाल तत्वों और दुष्कर्म पीडि़ता की पहचान उजागर करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। पीडि़ता एवं संबंधित परिवारों को आवश्यक सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किया जाएं। क्षेत्र में नियमित गश्त एवं पुलिस निगरानी बढ़ाकर भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाएं।
