बॉम्बे बाजार क्षेत्र में नो वेंडर्स जोन,अब जुर्माना भी ठोकेंगे

खंडवा। घण्टाघर चौराहे से बॉम्बे बाजार क्षेत्र तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिसमें घण्टाघर – बॉम्बे बाजार – रेलवे स्टेशन क्षेत्र को नो वेंडर्स ज़ोन घोषित किया गया था। आज लगभग 2.30 घंटे तक चली इस मुहिम में 7 से अधिक ठेले, अवैध साइन बोर्ड, और दुकान के बाहर किए गए।

उपायुक्त श्री सितोले ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल जब्ती की कार्रवाई ही नहीं की जा रही, बल्कि अधिकतम जुर्माना वसूली की प्रक्रिया भी सख्ती से अपनाई जाएगी।

इस मुहिम का उद्देश्य मुख्य मार्गों पर यातायात को सुगम बनाना है। नागरिकों को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। बॉम्बे बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम एवं अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती थी, जिसे अब प्रभावी नियंत्रण में लाया जा रहा है।

Next Post

पाकिस्तान ने फतह श्रृंखला की मिसाइल का किया परीक्षण

Mon May 5 , 2025
इस्लामाबाद, 5 मई (वार्ता) पाकिस्तान ने आज अपनी ‘फतह’ श्रृंखला की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया। भारत में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उसका यह दूसरा मिसाइल परीक्षण है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार सेना की आधिकारिक मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’(आईएसपीआर) […]

You May Like