
भोपाल। मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का दशम सत्र सोमवार, 27 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:00 बजे आहूत किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा राज्यपाल के अनुमोदन के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है।
एक दिवसीय इस विशेष सत्र में नारी शक्ति-वंदन विषय को केंद्र में रखते हुए महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण पर व्यापक चर्चा की जाएगी। सत्र के दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं, नीतियों और योजनाओं पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
विधानसभा का यह सत्र राज्य में महिलाओं की स्थिति को और सुदृढ़ बनाने तथा उनके अधिकारों और अवसरों को विस्तार देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
