भिंड: भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर सुबह हीमका गांव के पास भारत पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार केंटर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे।पुलिस के अनुसार फरियादी गौरीशंकर जाटव (54) अपनी पत्नी अनीता जाटव के साथ ग्वालियर से अपने गांव लौट रहे थे। ऑटो में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें कैथोदा निवासी रामअवतार जाटव भी शामिल थे।
सुबह जैसे ही ऑटो छींमका गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे केंटर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में रामअवतार जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरीशंकर जाटव सहित अन्य सवारियों को भी चोटें आई हैं।घायलों को गोहद और ग्वालियर में कराया भर्ती सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद ले जाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि कुछ का इलाज गोहद में जारी है।
