सरकारी जमीन को अपना बताकर बेच दिए पहाड़ी के प्लॉट

जबलपुर: शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर अब मैदान से निकलकर पहाड़ियों तक पहुंच चुका है। रांझी तहसील के अंतर्गत शोभापुर पहाड़ी और बादशाह हलवाई मंदिर क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त मोड में आ गया है। शोभापुर पहाड़ जो की सरकारी जमीन पर हैं उसे अपना बताकर भोली भाली जनता को प्लॉट बेच दिए गए थे। मालूम हो कि तहसीलदार ज्ञानेंद्र उइके के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम गठित कर दी गई है, जिसमें राजस्व निरीक्षक, पटवारी और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर चिन्हांकन कार्य शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पहले चरण में 80 से 90 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर सेकड़े के करीब पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। गोरखपुर क्षेत्र स्थित बादशाह हलवाई मंदिर के चारों तरफ तेजी से अतिक्रमण फैल गया है। स्थिति यह है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान और दुकानें खड़ी कर दी गईं है प्रशासन ने यहां 90 अतिक्रमण पहले ही चिन्हित कर लिए हैं, जिन्हें हटाने की पूरी तैयारी है।

Next Post

बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड: मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Sat Apr 18 , 2026
सिंगरौली: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड में पुलिस को लगातार अहम सफलता मिल रही है। एक के बाद एक आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले में तेजी से खुलासा होने की उम्मीद बढ़ गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस सनसनीखेज डकैती के मास्टरमाइंड को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। […]

You May Like