ग्राम ज्ञानपीठ की पहल: कृत्रिम अंग परीक्षण और वितरण शिविर

बनखेड़ी। ग्राम ज्ञानपीठ परिसर में भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास द्वारा आयोजित कृत्रिम अंग परीक्षण एवं प्रत्यारोपण के लिए चल रहा पांच दिवसीय शिविर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। शिविर समाप्त होने में केवल दो दिन शेष हैं, ऐसे में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से जल्द पंजीयन कर लाभ लेने की अपील की गई है।

शिविर में विभिन्न जिलों से आए दिव्यांगजनों का विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीकी टीम द्वारा परीक्षण किया जा रहा है। पात्र हितग्राहियों को हाथ, पैर सहित अन्य कृत्रिम अंग प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही उनके सही उपयोग और रखरखाव की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

ग्राम विकास प्रमुख ओमकार सिंह राजपूत ने इसे दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं ग्राम ज्ञानपीठ प्रभारी विकास कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास के दिव्यांगजनों को शिविर की जानकारी देकर उन्हें इसका लाभ दिलाएं।

शिविर से लाभान्वित हितग्राहियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके जीवन को आसान बनाने वाला कदम बताया है। ऐसे में सभी पात्र दिव्यांगजन समय रहते पहुंचकर इस सुविधा का लाभ अवश्य लें।

 

Next Post

शिकायतों का निराकरण करें, लापरवाही न बरतें: डीआईजी

Thu Apr 16 , 2026
जबलपुर: प्रतिदिन सीएम हेल्प लाइन से संबंधित शिकायतों की समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ता से चर्चा करें एवं उनकी जो भी शिकायत है वैधानिक कार्यवाही करते हुए शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निकाल करें। शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही से अवगत करायें। […]

You May Like