नवानगर में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल 

सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। फौजी होटल के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, नवानगर थाना क्षेत्र स्थित फौजी होटल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को सड़क से उठाकर तत्काल अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि सभी युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है

Next Post

सुलभ और सस्ती शिक्षा की ओर कदम: ब्यावरा में सजा किताबों और ड्रेस का बाजार

Tue Apr 14 , 2026
ब्यावरा। अभिभावकों और बच्चों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों के लिए पुस्तके,ड्रेस,बेग सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री को सुलभ ओर रियायती दरों पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नगर मे ंपुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ. पुस्तक मेले में अभिभावक, बच्चे पहुंचे किंतु तीन दिवसीय मेले के पहले दिन खरीददारों […]

You May Like

मनोरंजन