
ब्यावरा। अभिभावकों और बच्चों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों के लिए पुस्तके,ड्रेस,बेग सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री को सुलभ ओर रियायती दरों पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नगर मे ंपुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ.
पुस्तक मेले में अभिभावक, बच्चे पहुंचे किंतु तीन दिवसीय मेले के पहले दिन खरीददारों की संख्या प्राय: कम ही नजर आयी. राजगढ़ रोड पर मुक्तिधाम मार्ग स्थित वल्लभा परिसर में मेले का आयोजन किया जा रहा है. जनप्रतिनिधियों के द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया. एसडीएम गोविंद कुमार दुबे ने कहा कि यह मेला बच्चों ओर पालकों को सहज सुलभ और रियायती दरों पर पुस्तके और शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए आयोजित किया गया है. इसका समुचित प्रचार प्रसार करें और अधिक से अधिक अभिभावकों को इसका लाभ मिल सके ऐसा प्रयास सभी को करना चाहिए.
मेले के शुभारंभ अवसर पर पूर्व जिपं अध्यक्ष जसवंत सिंह गुर्जर, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, भाजपा नेता अमित शर्मा अतिथि के रुप में उपस्थित रहे. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों में बच्चों व पालकों की ओर अधिक भागीदारी हो. प्रत्येक शाला में कोर्स यथावत प्रतिवर्ष बना रहे, परिवर्तन न हो ताकि पुस्तकें अन्य बच्चों को अगले साल काम आ सके.
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पीपलहेला जयेंद्र गुर्जर,पार्षद गोपाल जाटव, विष्णु साहू, रामबाबू प्रजापति, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पवन शर्मा,दीपक सांवरे, बृजेश यादव, तहसीलदार आनंद जायसवाल, सीएमओ इकरार अहमद, बीईओ दिलीप कुमार शर्मा, बीआरसी जी.के. दुबे, लोकेश नामदेव, सुरेश भदौरिया, कुलदीप यादव, प्रमोद सक्सेना, डी. एल. मालवीय उपस्थित रहे.
