पेमा खांडू के परिवार से जुड़ी कंपनियों को ठेका देने के आरोपों की जांच सीबीआई करेगी , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के परिवार से जुड़ी कंपनियों को ठेका देने के आरोपों की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आदेश दिया। न्यायालय श्री खांडू के खिलाफ इन आरोपों की सीबीआई या विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग करने वाली याचिका पर आज सुनवाई कर रही थी।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि सीबीआई को दो सप्ताह में जांच शुरू कर देनी चाहिए। इस जांच के दायरे में जनवरी 2015 से दिसंबर 2025 तक निष्पादित सार्वजनिक कार्य अनुबंध और कार्य आदेश शामिल होने चाहिए। अदालत ने सीबीआई को 16 सप्ताह के भीतर अपने समक्ष स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

Next Post

चावल मजबूत, चीनी नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

Mon Apr 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को जहां चावल की औसत कीमतें बढ़ी, वहीं गेहूं की कीमत लगभग स्थिर रही जबकि चीनी में नरमी की रुख रहा। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 29 रुपये बढ़कर […]

You May Like