
रीवा। विगत दिनो बिछिया थाना क्षेत्र लोही में हुई महिला की अंधी हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया. हत्यारा कोई और नही बल्कि पड़ोस में रहने वाला युवक ही निकला. आरोपी चोरी की नियत से महिला के घर में घुसा और महिला के जाग जाने और उसे पहचान लेने के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी.
जानकारी के अनुसार 30 मार्च को थाना बिछिया क्षेत्र के लोही ब्रिज के पास गांव में एक महिला की सर कटी लाश पडी होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर थाना प्रभारी बिछिया प्रशिक्षु आईपीएस राजीव अग्रवाल अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एवं महिला के शव को कब्जे पुलिस लेकर शव के सर की तलास प्रारंभ कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया. शव के सर की तलाश व घटना कारित करनें वाले आरोपियो की गिरफ्तारी किए जाने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन किया किया.आसपास के लोगो से पंूछताछ पर महिला के शव की पहचान लीलावती पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में की गई. तलासी के दौरान घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक खेत में महिला का सर मिला. निरीक्षण के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला के घर में अत्यधिक मात्रा में खून फैला हुआ है जिस पर प्रतीत हुआ की आरोपी के द्वारा वही पर किसी धारदार हथियार से महिला की गला काट कर उसकी हत्या कारित की गई है. उक्त घटना पर थाना बिछिया जिला रीवा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 118/2026 धारा 103 (1), 238 (ए) बी. एन. एस. पंजीबद्ध किया गया.
पूंछताछ के दौरान पुलिस को हुआ संदेह
घटना स्थल के आस पास व होटल, ढावों एवं सडक में लगे सीसीटीव्ही कैमरो की फुटेज पुलिस द्वारा खंगाली गई. पुलिस टीम को पूछताछ पर एक व्यक्ति पर संदेह हुआ जिसकी पहचान मृतिका के पडोस में रहने वाला राजा केवट के रूप में हुई. पुलिस ने तत्काल राजा केवट पिता दुर्गा केवट उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम लोही थाना बिछिया को अभिरक्षा में ले कर घटना के संबंध मे बारीकी एवं तकनीकी रूप से पूंछतांछ की गई. जिसमें उक्त आरोपी के द्वारा मृतिका लीलावती पटेल की हत्या कारित करना स्वीकार किया.
चोरी करने पहुंचा था आरोपी
पूंछतांछ में आरोपी ने बताया कि घटना 29-30 मार्च की दरमियानी रात्रि चोरी की नीयत से मृतिका महिला के घर में घुसा था उसी दौरान महिला जग गई व उसे पहचान गई और गाली देने लगी. पकड़े जाने के डर से आरोपी ने पूर्व से अपनें पास छुपाकर रखे धारदार हथियार से मृतिका लीलावती पटेल की गला काटकर हत्या कर दी एवं मृतिका की पहचान छुपाने हेतु उसके सर को दूर एक खेत में फेक दिया.
