तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत

जबलपुर: नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन जिलेभर के स्कूलों में “स्कूल चलें हम अभियान” के तहत प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। हर स्कूल में रंगोली, सजावट और स्वागत गीतों के बीच नवप्रवेशी बच्चों का अभिनंदन किया गया। बच्चों के चेहरे पर नई किताबों और नए सपनों की चमक साफ नजर आई। रंग-बिरंगे बैग, नई यूनिफॉर्म और हाथों में किताबें लिए बच्चे जब स्कूल परिसर में दाखिल हुए तो माहौल खुशियों से भर उठा। तिलक, तालियों और मुस्कान के बीच शिक्षा के नए सफर की यह शुरुआत यादगार बन गई।
मॉडल स्कूल में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
जिला मुख्यालय स्थित पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज और कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर और निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें देकर स्वागत किया।
मेधावी छात्रों का सम्मान और बालिकाओं को साइकिल वितरण
कार्यक्रम में एनएमएमएस परीक्षा तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन दिया गया। सम्मान पाकर छात्रों में खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी,भोपाल से आये प्रभारी अधिकारी राजेश बरसैया, डीपीसी योगेश शर्मा, एडीपीसी गौतम बर्बे, विधि प्रभारी कृष्णकांत शर्मा, प्रोग्रामर पारुल राय, प्राचार्य मॉडल स्कूल, एपीसी मोनिका लकरा, बीआरसी आशीष श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

दतिया हत्याकांड से कुशवाहा समाज में रोष, सौंपा ज्ञापन

Thu Apr 2 , 2026
जबलपुर: दतिया में पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में कुशवाहा युवा संघ जबलपुर ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ ने घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा कि इससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। […]

You May Like

मनोरंजन