बारिश और तेज रफ्तार में जीप फिसलने से हादसा: दो युवकों की मौत, चार गंभीर

बैतूल: जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सारणी मार्ग स्थित गोठाना के पास तेज रफ्तार और फिसलन भरी सड़क के चलते एक जीप नियंत्रण खो बैठी और सीधे एक मैरिज लॉन की दीवार से जा भिड़ी।देर रात इस हादसे में जीप में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान अर्जुन नगर निवासी प्रफुल्ल अनिल ठोके (25) और पुनीत ठाकरे (25) के रूप में हुई है।

हादसे में पप्पू प्रजापति (23), राजू यादव (26), अभिषेक वडिवा (26) और 14 वर्षीय संगम राठौर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

खंडवा में जर्जर रेलवे बिल्डिंग का मलबा गिरने से हादसा, एमसीएम कर्मचारी की मौत

Fri Apr 3 , 2026
खंडवा: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन पुलिया इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मीटर गेज के पुराने और जर्जर रेलवे कार्यालय से लोहा निकालने के दौरान भवन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस मलबे की चपेट में आने से रेलवे के मास्टर क्राफ्ट्समैन पद […]

You May Like