बदमाशी चमकाने तुत्तल ने बनाई रील

चाकू के साथ वीडियो इंस्ट्राग्राम पर किया अपलोड

 

जबलपुर।‌ बदमाशी चमकाने चाकू के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड करना एक बदमाश को महंगा पड़ गया। अधारताल पुलिस ने बदमाश के खिलाफ न केवल एफआईआर दर्ज की बल्कि उसे गिरफ्तार भी कर लिया।

पुलिस के मुताबिक

सौरभ सेन उर्फ तुत्तल सेन पिता प्रमोद सेन 20 वर्ष निवासी पानी के टंकी के पास महाराजपुर पटेल नगर थाना अधारताल द्वारा इंस्ट्राग्राम में चाकू लिये फोटो व वीडियो अपलोड किया है ।

पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लिया पूछताछ के दौरान उसने चाकू को तालाब के पास छिपा देना बताया। इसके बाद पुलिस बदमाश को तालाब के पास ले गई और चाकू को जप्त करने के साथ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Next Post

सुंदरलाल पटवा राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान के निर्माणाधीन भवन का काम तेज गति से

Mon Mar 17 , 2025
भोपाल, 17 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा भोपाल के भौंरी में 45 करोड़ रुपये लागत से सुंदरलाल पटवा राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान भवन निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पिछले दिनों संस्थान के निदेशक कैलाश वानखेड़े एवं विभागीय अधिकारियों ने निर्माण स्थल पहुँच […]

You May Like