लेबर कॉलोनी विवाद: पट्टे वैध तो कार्रवाई क्यों? कांग्रेस

भोपाल। कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र स्थित स्टेट लेबर कॉलोनी की झुग्गी बस्ती को तोड़ने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि इस कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, क्योंकि इससे सैकड़ों गरीब परिवार बेघर हो जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव दीप्ति सिंह, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

ज्ञापन में बताया गया कि लेबर कॉलोनी में परिवार वर्ष 1982 से निवास कर रहे हैं। 29 मार्च 2026 को नगर निगम का अमला पुलिस बल के साथ बिना किसी पूर्व सूचना या वैधानिक प्रक्रिया के बस्ती हटाने पहुंचा था। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण कार्रवाई उस दिन टल गई, लेकिन प्रशासन ने दो दिन में घर खाली करने की चेतावनी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बस्तीवासियों के पास वैध पट्टे हैं और वे नियमित रूप से कर व बिजली बिल का भुगतान करते हैं, ऐसे में जबरन हटाना अन्यायपूर्ण और अमानवीय है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लिया गया तो पार्टी आंदोलन करेगी।

Next Post

वर्ल्ड जूनियर वुशु चैंपियनशिप में चीन ने 13 गोल्ड जीते

Tue Mar 31 , 2026
तियानजिन, 31 मार्च (वार्ता) 10वीं वर्ल्ड जूनियर वुशु चैंपियनशिप छह दिन के कॉम्पिटिशन के बाद यहां खत्म हुई, जिसमें चीन ने 13 गोल्ड और चार सिल्वर मेडल जीतकर मेडल स्टैंडिंग में दूसरा स्थान हासिल किया। हांगकांग,13 गोल्ड, सात सिल्वर और छह ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ टेबल में टॉप पर रहा, […]

You May Like