केसर बस्ती में बवाल, झुग्गियां हटाने के विरोध में लोगों ने लगाया चक्काजाम

भोपाल। अयोध्या थाना इलाके में केसर बस्ती के लोग गुरुवार को सड़क पर उतर कर जाम लगाया. आरोप है कि इस दौरान बस्ती के लोगों ने इस दौरान राहगीरों के साथ बदसलूकी भी की. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला.

जानकारी के मुताबिक केसर बस्ती के लोगों को बायपास बनने से उनकी झुग्गी बस्ती को हटाने की जानकारी मिली. इसका विरोध करने के लिए बस्ती के करीब 80 घरों के लोग मुख्य मार्ग पर आ गए. रास्ते को जाम करते हुए प्रदर्शन करने वालों ने इस दौरान कई राहगीरों के साथ बदसलूकी भी की. मामले की सूचना जैसे ही अयोध्यानगर थाना प्रभारी को मिली. बैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से बात की. पुलिस से बातचीत के बाद जाम खुलवाया गया. इसके बाद राहगीर आवागमन कर सके. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की भी बड़ी संख्या देखी गई. इस बीच मुख्य मार्ग पर वाहनों की कतार भी लगी रही.

Next Post

हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: भोपाल से पकड़ा गया इंजीनियर, भारी मात्रा में पिस्टल और कारतूस बरामद

Thu Mar 19 , 2026
भोपाल। अवैध फायर ऑर्म्स तस्करी गिरोह से जुड़े भोपाल में रहने वाले एक आरोपी को बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मौके पर बड़ी तादाद में अवैध हथियार बरामद भी किए गए. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक 34 […]

You May Like