चारों श्रम संहिता लागू होने से उद्योग और श्रमिक – दोनों को मिलेगा नया बल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 22 नवंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के चारों लेबर कोड लागू किए जाने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता के बाद सबसे व्यापक और प्रगतिशील श्रम सुधार हैं, जो देश के उद्योगों, कामगारों और एमएसएमई सेक्टर के लिए नई दिशा तय करेंगे।

श्री साय ने कहा कि यह कदम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबार में आसानी को और अधिक गति देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुधारों से छत्तीसगढ़ को सीधा लाभ मिलेगा। राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024–30 में निर्धारित लक्ष्यों—औद्योगिक विकास, नए निवेश, एमएसएमई विस्तार और रोजगार सृजन—को इन संहिताओं के लागू होने से और मजबूती मिलेगी। सरल अनुपालन और पारदर्शी प्रक्रियाएँ छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करेंगी।

उन्होंने कहा कि लेबर कोड या श्रम संहिता लागू होने से श्रमिकों के जीवन स्तर में भी बड़ा सुधार होगा। न्यूनतम वेतन की प्रभावी गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल, समय पर वेतन भुगतान और सेवा-शर्तों की स्पष्टता से उद्योग–श्रमिक संबंध और अधिक स्थिर होंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक सुधार छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास और श्रमिक कल्याण को नई ऊँचाई देंगे।

Next Post

सिवनी हवाला लूट कांड की आरोपी एसडीओपी पूजा पांडे हाईकोर्ट की शरण में

Sat Nov 22 , 2025
जबलपुर: कटनी से जालना (नागपुर) जा रहीं कार से हवाला के 2.96 करोड़ रूपये लूटने के मामले में एसडीओंपी पूजा पांडे ने जमानत पाने हाईकोर्ट की शरण ली है। जस्टिस देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान पूजा पांडे के पैरोकार ने सीनियर […]

You May Like