सतना: शासकीय इंदिरा कन्या महाविद्यालय के गेट के सामने एक युवक को बाइक पर बैठकर हीरोगिरी दिखाना उस समय भारी पड़ गया. जब सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय के गेट के सामने एक युवक सड़क पार अपनी बाइक पर काफी देर तक बैठा रहा.
इस दौरान वह कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को संदिग्ध तरीके से देखता और तरह-तरह के करतब करता दिखाई दिया. उसकी गतिविधियों से आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया और पुलिस को भी भेज दिया.वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की गतिविधियों को देखा और उससे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान वह कॉलेज गेट के सामने लंबे समय तक बैठने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका. पुलिस ने युवक की पहचान नीलेश्वर सिंह (22) निवासी डढ़िया, रामपुर बाघेलान के रूप में की. इसके बाद उसे मौके से हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली थाने ले जाया गया.
ब्लेड से धमकाने वाला धराया
पिछले दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कन्या महाविद्यालय के सामने मौजूद एक युवक ब्लेड से धमकाता नजर आ रहा था। जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पड़ताल शुरू की। जिसके चलते युवक की पहचान आशीष दहिया पिता लखन दहिया उम्र 24 वर्ष निवासी टिकुरिया टोला के तौर पर हुई। जिसे पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार लिया गया। गौरतलब है कि उक्त आरोपी द्वारा इंदिरा कॉलेज के सामने ब्लेड से स्वयं को क्षति पहुंचाने का भय कॉलेज की छात्राओं को दिखा रहा था।
