योग दिवस का आयोजन भारत के लिये गौरव की बात -कुशवाह

ग्वालियर, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि विश्वभर में योग दिवस का आयोजन भारत के लिये गौरव की बात है।
श्री कुशवाह ने यह बात ग्वालियर जिला मुख्यालय पर आयोजित विश्व योग दिवस कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कॅुअर सिंह जाटव सहित जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों का आहवान किया कि सभी लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। योग करने से हमें नई ऊर्जा मिलती है। योग से शारीरिक ही नहीं मानसिक मजबूती भी मिलती है और हमें चिकित्सक के यहाँ जाने की जरूरत नहीं रहती।
सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया ने योग को अपनाया है। यह हम सबके लिए खुशी की बात है। योग से मन को शांति मिलती है, बुद्धि का विकास होता है और शारीरिक क्षमता बढ़ती है।

Next Post

स्कूल, कॉलेजों के पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाएंगी राम और कृष्ण से जुड़ी चीजें : यादव

Fri Jun 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़ी चीजों को स्कूल और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में लाया जाएगा। डॉ यादव ने अपने बयान में […]

You May Like

मनोरंजन