स्कूल, कॉलेजों के पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाएंगी राम और कृष्ण से जुड़ी चीजें : यादव

भोपाल, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़ी चीजों को स्कूल और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में लाया जाएगा।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण से जुड़ी जो जो चीजें हैं, उन्हें स्कूल और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में लाया जाएगा। ऐसे ही कई सारे विषय आज की बैठक में आने वाले हैं।

वहीं राम और कृष्ण पथ गमन को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राम पथ गमन और कृष्ण पथ गमन बनाने वाली है। इन सभी मुद्दों पर आज बात की जाएगी।

डॉ यादव आज मंत्रालय में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से संबंधित कार्य योजना, भगवान श्री रामवन पथ गमन न्यास और भगवान श्री राम एवं भगवान श्री कृष्ण से जुड़े स्थलों के विकास की समीक्षा करने वाले हैं। उसके पहले उनका ये बयान सामने आया है।

 

Next Post

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर-पटेल

Fri Jun 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि योग, हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर और विरासत है। श्री पटेल ने सभी नागरिकों को अपने जीवन […]

You May Like

मनोरंजन