ग्वालियर: गोल्डन यूथ एवं कल्चर सोसायटी द्वारा कृष्णायन बैंक्विट में आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली नारी शक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर थे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया एवं प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब हमारी संस्कृति की बात आती है तो महिलाओं का सम्मान उसमें अपने आप ही समाहित हो जाता है।
