बिरला की अगुवाई में संसद परिसर में मनाया गया योग दिवस

नयी दिल्ली, 21 जून (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अगुवाई में संसद भवन परिसर में आज दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें उन्होंने कहा कि योग को आज पूरी दुनिया में स्वीकृति मिली है और यह आज का प्रमुख वैश्विक आंदोलन बन गया है।

 

श्री बिरला ने इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन भारत में ऋषि-मुनियों ने जन कल्याण के लिए योग का अनमोल उपहार मानवता को प्रदान किया है। यह आत्म-विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता की एक सतत यात्रा है जो मनुष्य को हमेशा स्वस्थ और निरोग बनाए रखता है।

 

उन्होंने कहा कि योग सिर्फ अभ्यास तक सीमित नहीं है बल्कि मानव जीवन के समग्र स्वास्थ्य की नींव है। योग मनुष्य के जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने का कार्य करता है। यह सभी सांस्कृतिक और धार्मिक सीमाओं से परे है और योग ने पूरे विश्व को एकजुट करने का काम किया है ताकि मानव स्वास्थ्य के क्षेत्र में दीर्घकालिक सकारात्मक परिणाम हासिल कर सके।

 

श्री बिरला ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा , “आज योग सम्पूर्ण विश्व में एक आंदोलन है। पूरी दुनिया भाग्यशाली है कि हमारे पास योग के रूप में ऐसी शक्ति है जो हमारे अंदर संतुलन स्थापित कर हमें कुशल, सक्रिय और स्वाबलंबी बनाता है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में योग को स्वीकृति मिल रही है और योग जन-जन के दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है।”

Next Post

पेरिस ओलंपिक में कोको गॉफ अमेरिका के टेनिस दल की करेंगी अगुवाई

Fri Jun 21 , 2024
वॉशिंगटन 21 जून (वार्ता) विश्व नंबर दो टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 में 11 सदस्यीय अमेरिकी टेनिस दल की अगुवाई करेंगी।   अमेरिका के टेनिस संघ ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए अपनी टीम की घोषणा की। ओलंपिक के लिए 20 वर्षीय गॉफ के साथ […]

You May Like