भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए रखा दाना-पानी

नवभारत न्यूज़

निवाली, 18 अपै्रल.

नगर में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते पक्षी बिना पानी और दाने के मरने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में नगर की रमिलाबाई संतोष शितोले एवं अजय बनड़े द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था की है। साथ ही उन्होंने यह संदेश दिया है कि हमें अपने घरों पर एवं आस-पास पक्षियों के लिए दाना और पानी प्रतिदिन रखना चाहिए। जिससे पक्षियों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके। इसलिए सभी को अपने घर के आगे छतों पर पक्षियों के लिए पानी का पात्र एवं दाने रखना चाहिए। साथ ही बेसहारा जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।

 

दाना-पानी रखने दिया संदेश

रमिलाबाई संतोष शितोले और अजय बनड़े द्वारा पक्षियों के लिए भीषण गर्मी में जहां दाना-पानी की व्यवस्था की गई है। वहीं उन्होंने घरों एवं आसपास में इस तरह की व्यवस्था करने के लिए अन्य लोगोंं को संदेश भी दिया है।

Next Post

परेशानियों की मंडी: न बैठने की व्यवस्था न सफाई,पानी भी साफ नहीं 

Thu Apr 18 , 2024
कलेक्टर को मंडी निरीक्षण में दिखी कई खामियां किसानों से की चर्चा, परेशानी जानी   नवभरत न्यूज रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने गुरूवार प्रात: कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। महू नीमच रोड स्थित उक्त मंडी परिसर में पसरी हुई गंदगी देखकर कलेक्टर सख्त नाराज हुए। मंडी सचिव मुनिया को […]

You May Like