25 से 5 अप्रैल तक आयोजित होगा पुस्तक मेला

जबलपुर: जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले पुस्तक मेले का आयोजन इस वर्ष भी 25 मार्च से 5 अप्रैल तक गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में किया जायेगा। पुस्तक मेले के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने मेला प्रभारी अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में मेले की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में जिले के सभी विद्यालयों से संबंधित पाठ्यपुस्तकों, गणवेश तथा स्टेशनरी सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि अभिभावकों को विभिन्न स्थानों पर भटकना न पड़े और उन्हें आवश्यक सामग्री एक ही स्थान पर आसानी से प्राप्त हो सके। जिला पंचायत के सीईओ ने बताया कि पुस्तक मेले को अधिक आकर्षक और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए प्रतिदिन शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में सहायक मेला प्रभारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नाममात्र के शुल्क से मिलेगी पुरानी पाठ्यपुस्तकों
विशेष पहल के रूप में इस वर्ष भी मेले में पुरानी पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अभिभावक एवं विद्यार्थी नाममात्र के शुल्क पर रेडक्रॉस सोसायटी को भुगतान कर पुरानी पुस्तकें प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को कम लागत में पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना है। जो भी विद्यालय अथवा अभिभावक अपनी पुरानी पाठ्यपुस्तकों का दान करना चाहते हैं, वे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं, ताकि इन पुस्तकों को संकलित कर मेले के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सके।

Next Post

प्रभारी कलेक्टर ने किया गैस गोदामों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा

Sat Mar 14 , 2026
​दमोह: जिले के प्रभारी कलेक्टर अनिल राठौर ने आज पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ हिनौती और मारुताल स्थित गैस गोदामों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों और स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के […]

You May Like

मनोरंजन