ग्वालियर: मौसम सामान्य होने के बाद स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने इस मामले में आदेश जारी किये है। नये आदेश के मुताबिक जिले के सभी स्कूल अब 10 फरवरी से सुबह 9 से 2 बजे तक संचालित होंगे। इससे पहले कम तापमान और ठंड के प्रभाव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा के लिये स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था।
फरवरी महीने में मौसम में सुधार और तापमान सामान्य होने के बाद शिक्षा विभाग ने नियमित समय के अनुरूप कक्षायें संचालित करने का फैसला लिया है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और शैक्षणिक गतिविधिया सुचारू रहे। यह आदेश ग्वालियर के सभी शासकीय और प्रायवेट विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। इसमें मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंधित स्कूलों के साथ-साथ सीबीआई, आईसीएसई और शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सभी निजी विद्यालय शामिल है।
