होटल में दिल्ली की महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

भिंड, 19 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड में पुलिस ने एक होटल मालिक के खिलाफ लाॅ की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। आरोपी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।

शहर कोतवाली नगर निरीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि हाउसिंग कालोनी निवासी मुकेश जैन (बडेरी) का भिंड में एक होटल है। इस होटल में नई दिल्ली निवासी 32 साल की एक महिला 10 जून को आकर ठहरी थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह 11 जून से 25 जून तक होने वाली लाॅ की परीक्षा देने दिल्ली से यहां आई थी। 17 जून की रात होटल मालिक मुकेश जैन उसके पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
महिला ने बताया कि कल सुबह डायल 100 की सहायता से वह होटल से बाहर आई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चैक करने के बाद आरोपी मुकेश जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए स्थान स्थान पर दबिश दे रही है।

Next Post

शिवपुरी में बिजली गिरने एक महिला की मौत, चार लोग झुलसे

Wed Jun 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शिवपुरी, 19 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम दबिया कला में गरज बरस और तेज हवाओं के साथ हुई कल रात […]

You May Like