राशिफल-पंचांग : 19 जून 2024

पंचांग 19 जून 2024:-

रा.मि. 29 संवत् 2081 ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी बुधवासरे प्रात: 5/40, विशाखा नक्षत्रे शाम 4/30, सिद्ध योगे रात 9/0, बालव करणे सू.उ. 5/13 सू.अ. 6/47, चन्द्रचार तुला दिन 10/6 से वृश्चिक, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

—————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 19 जून 2024
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में अधिकारियों का सहयोग एवं आर्थिक लाभ होगा. शासन सत्ता से सुख एवं सम्मान मिलेगा. वर्ष के मध्य में विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी. धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. वर्ष के अन्त में भोग विलास आदि में व्ययभार बढेगा. कार्यो की योजनाओं में विलंब होगा. स्वास्थ्य भी गडग़ड़ रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेगी. वृषभ और तुला राशि के व्यक्तियों को अध्ययन में रूचि रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यापार में सफलता प्राप्त होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को यात्रा, मनोरंजन, में रूचि रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को शासन से सुख प्राप्त होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आजीविका के क्षेत्र में भागदौड़ करना होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को निजी मामलों में मन उलझा रहेगा.

—————————————————

आज का भविष्य- बुधवार 19 जून 2024
आज जन्म जिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक कोमल, सुन्दर, परोपकारी, आकर्षक एवं प्रभावशाली होगा, शिक्षा में अग्रणी होगा, अपने कार्य के प्रति सचेत एवं माता पिता का मार्गदर्शन लेने वाला होगा, प्रतिभाशाली और पराक्रमी होगा।

—————————————————

मेष- जीवनसाथी केव्यवहार से खिन्नता होगी, नए संपर्को का लाभ मिलेगा, मैत्री संबंधों में सुधार होगा, समस्याओं का निराकरण होगा।

वृषभ- शुभ समाचार मिल सकते हैं, अटका धन मिलने के आसार हैं, धन मान-सम्मान में वृद्धि होगी, अचानक नए कार्य की रूपरेखा बनेगी, सम्मान प्राप्त होगा।

मिथुन- जिद में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे मानसिक प्रसन्नता होगी, विवादों को टालने का प्रयास करें।

कर्क- भावनात्मक रिश्तों में चल रहे गतिरोध से निराशा होगी, आय के साधनों में वृद्धि होगी, नए कार्य की रूपरेखा पर विचार विमर्श होगा, संयम रखें।

सिंह- नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, व्यर्थ की चिन्ता रहेगी, मनोरजन आदि पर खर्च होगा।

कन्या- जो लोग आपसे नाराज चल रहे थे, उनका सहयोग मिलेगा, मानसिक तनाव दूर होगा, रोगी की चिन्ता रहेगी, कार्य की अधिकता रह सकती है।

तुला- दूसरों के कार्यो में दखल न करें, परिश्रम अधिक करना होगा, साझेदारी में सतर्कता बांछनीय, पारिवारिक सुख संतोष रहेगा।

वृश्चिक- अधिकारियों का सहयोग न मिलने से परेशानी होगी, आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी।

धनु- आत्मशक्ति से बड़े कार्य में सफलता मिलेगी, छोटी-मोटी बातों पर उत्तेजित होकर अपना कार्य न बिगाड़े, आर्थिक मामले को लेकर यात्रा होगी।

मकर- कानूनी मामले उलझेंगे, लेनदेन के मामलों में आरोप लग सकते हैं। आर्थिक एवं सामाजिक कार्यो में सफलता का योग है, संतान के कार्यो में विशेष ध्यान देना पड़ेगा।

कुम्भ- नए कार्य की शुरूआत में दिक्कत होगी, मामूली बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा।

मीन- गलतियां सुधार कर आगे बढें, सफलता की राह आसान होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा, कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आर्थिक समृद्धि होगी।

—————————————————

व्यापार भविष्य:

ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, लालमिर्च, दाख, जायफल, लौंग, के भाव में अच्छी तेजी होगी। गेहॅू, जौ, चना, मॅूग, मोट, ज्वार, बाजरा के भाव में नरमी होगी। भाग्यांक 2638 है।

—————————————————

Next Post

यूजीसी का फैसला : स्वागत योग्य कदम

Wed Jun 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने हाल ही में विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षा संस्थानों को साल में दो बार दाखिला देने की अनुमति प्रदान कर दी है. एक बार जुलाई-अगस्त में और दोबारा जनवरी-फरवरी में. यूजीसी के इस कदम […]

You May Like