सतना: मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में मझगवां थाना पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं का क्रूरता पूर्वक परिवहन करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मझगवां थाना प्रभारी ने अपनी टीम की मदद से ट्रक यूपी 12 सीटी 6923 को जब्त कर 39 मवेशी मुक्त कराए। इसी तरह ट्रक यूपी 71 सीटी 2859 से 32 मवेशी मुक्त कराते हुए दोनों ट्रकों में मिले आरोपियों को पकड़ा गया।
कार्रवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी मनीष कोल पिता गंगाराम कोल (24) निवासी ग्राम करही भठ्ठा थाना सिविल लाईन सतना, शौकीन खान पिता सादा खान (30) निवासी कस्बा वनत जिला शामली उप्र, गुलफाम पिता सकील (25) निवासी कुर्रही थाना विसंडा जिला बांदा उप्र, मोहम्मद अंसार पिता मोहम्मद इस्लाम (22) निवासी चमरौटी चौराहा परशुराम तालाब के पास थाना कालेकुआं जिला बांदा के खिलाफ अपराध कायम किया है। इस कार्रवाही में थाना प्रभारी मझगवां निरी आदित्य नारायण सिंह धुर्वे, एएसआई हीरालाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक दयाराम बैगा, आरक्षक आकाश कुशवाहा, रविकांत यादव, राहुल द्विवेदी, वर्षा उइके, सैनिक देवराज सिंह, जीतेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।
