चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किये

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया और उसके बाद कराये जाने वाले विधान सभा के आम चुनावों के लिए अलग-अलग दो विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु के लिए भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी प्रताप सिंह को और भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एनके मिश्रा को पश्चिम बंगाल के लिए आयोग का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

श्री सिंह और श्री मिश्रा को नियुक्ति पत्र आज जारी किये गये। उन्हें इन राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ समन्वय बना कर अपना काम करने को कहा गया है। इन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13सीसी के तहत की गयी है। वे आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण और अनुशासन के अंतर्गत रहते हुए आयोग के पर्यवेक्षक के तौर पर अपना कार्य करेंगे।

 

 

Next Post

रेखा गुप्ता ने फतेहपुर बेरी से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया लोकार्पण

Fri Feb 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली स्थित फतेहपुर बेरी गांव से राजधानी को 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात दी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक […]

You May Like