पं दीनदयाल के आदर्शो को आत्मसात कर समाज व देश सेवा करें : रत्नेश सोनकर

जबलपुर। एकात्म मानववाद के प्रेणता जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज की उपस्थिति में दीनदयाल चौक स्थित पं दीनदयाल की प्रतिमा एवं भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा शहर के सभी 1041 बूथों में कार्यक्रम आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और समर्पण दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हुए उस उत्थान के लिए कार्य करते हुए राजनीती करने का जो मार्ग प. दीनदयाल जी ने हमें दिखाया है उस मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज सेवा और देश सेवा करे तो उन्हें उनकी पुण्यतिथि पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी उद्देश्य के साथ नगर भाजपा ने सभी बूथों में समर्पण दिवस मनाया है और पार्टी संगठन को सुचारू चलाने के लिए आजीवन सहयोग निधि का समर्पण कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया।

Next Post

मानवाधिकार आयोग ने मेघालय के कोयला खदान में विस्फोट से 18 श्रमिकों की मौत के मामले का लिया संज्ञान

Wed Feb 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में पांच फरवरी को एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत के मामले में मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुये प्रदेश सरकार से इस […]

You May Like