ओडिशा : जंगली हाथी ने छह महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

भुवनेश्वर, (वार्ता) ओडिशा के ढेंकानाल जिले में मंगलवार दोपहर सदर वन रेंज के अंतर्गत आने वाले लोचापाली गांव में एक जंगली हाथी ने छह महिलाओं को कुचल दिया। इनमें से तीन महिलाओं की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन छह महिलाओं का एक समूह लकड़ियां बटोरने के लिए पास के जंगल में गया था। इसी दौरान अचानक एक गुस्से में आए जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने महिलाओं को अपनी सूंड से उठाकर हवा में उछाल दिया और उन्हें कुचल दिया। अत्यधिक खून बहने और गंभीर चोटों के कारण तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के हमले में मृत्यु होने की स्थिति में निर्धारित नियमों के तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद प्रदान की जाएगी। वर्तमान में ओडिशा में 2,098 हाथी हैं, जिनमें 313 वयस्क शामिल हैं। संरक्षणवादियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस संघर्ष को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कदम नहीं उठाए गए, तो यह स्थिति इंसानों और हाथियों, दोनों के लिए घातक साबित होगी।

 

 

Next Post

साइबर अपराध ; सुप्रीम कोर्ट की चिंता का संज्ञान लें

Wed Feb 11 , 2026
भारत में तेजी से बढ़ते सायबर अपराधों ने अब केवल व्यक्तिगत नुकसान की सीमा पार नहीं की है, बल्कि यह राष्ट्रीय आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक विश्वास के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में व्यक्त की गई चिंता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि […]

You May Like