राऊ में मिले युवक के शव पर हत्या का शक, पत्नी व मायके पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप

इंदौर: राऊ क्षेत्र में मिले युवक के शव की पहचान होने के बाद रविवार को उसके परिजन उत्तर प्रदेश से इंदौर पहुंचे और मामले को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया. मृतक के पिता और बहन ने उसकी पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.सब उपनिरीक्षक राधेश्याम कनारे ने बताया कि 5 फरवरी की देर रात एमराल्ड स्कूल के पीछे एक युवक का शव मिला था, जिसे प्रारंभिक रूप से आत्महत्या का मामला माना.

जिला अस्पताल में उसकी पहचान प्रवीण काछी पिता राजकुमार काछी के रूप में हुई. प्रवीण राऊ स्थित एक चॉकलेट फैक्ट्री में काम करता था और मूल रूप से इटावा, उत्तर प्रदेश का निवासी था. पहचान के बाद रविवार को परिजन इंदौर पहुंचे. मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि प्रवीण और उसकी पत्नी अवनी के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि अवनी ने अपने मायके पक्ष के रिश्तेदारों के साथ मिलकर प्रवीण के साथ मारपीट की, जिसके बाद वह घर से चला गया था. पुलिस ने बताया कि उसी रात अवनी थाने पहुंची थी और पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

पुलिस ने एक अज्ञात शव मिलने की सूचना देकर पहचान की प्रक्रिया करवाई थी. रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया, लेकिन इस दौरान पत्नी अवनी मौजूद नहीं रही. पुलिस को यह भी पता चला है कि वह ससुर और ननद के इंदौर पहुंचने से पहले ही उत्तर प्रदेश स्थित अपने मायके चली गई थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आरोपों के आधार पर सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

Next Post

भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी पर जानलेवा हमले का आरोप, दो युवक गंभीर घायल

Sun Feb 8 , 2026
इंदौर:राऊ इलाके में रविवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी ने अपने साथियों समीर शर्मा और आदित्य के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की और उनकी स्कॉर्पियो कार के कांच भी तोड़ डाले.घायल प्रखर शर्मा […]

You May Like