कोटक ऑल्ट्स ने जीरोहार्म साइंसेज में किया 40 करोड़ का निवेश

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (वार्ता) वैकल्पिक परिसंपत्तियों में निवेश करने वाली कंपनी कोटक ऑल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड (कोटक ऑल्ट्स) ने जीरोहार्म साइंसेज में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कोटक ऑल्ट्स ने बुधवार को बताया कि यह निवेश उसकी इकाई कोटक लाइफ साइंसेज फंड 1 के माध्यम से किया गया है। इस राशि का इस्तेमाल जीरोहार्म अपना कारोबार और ब्रांड विजिबिलिटी बढ़ाने तथा नये बाजारों में पांव फैलाने के लिए करेगी।

कोटक ऑल्ट्स के निदेशक आशीष रंजन ने कहा, “भारतीय न्यूट्रास्यूटिकल्स बाजार को अनुकूल व्यापक आर्थिक परिस्थितियों, मांग और आपूर्ति पक्ष के कारकों का समर्थन मिल रहा है। इसकी स्वीकार्यता अभी प्रारंभिक चरण में है और भविष्य में इसमें तीव्र वृद्धि की उम्मीद है। जीरोहार्म आयुर्वेद के कालातीत ज्ञान को उन्नत तकनीक के साथ सहज रूप से एकीकृत कर रोग निवारण और आरोग्य को नये रूप में परिभाषित कर रही है, और सुरक्षित, प्रभावी तथा विस्तार योग्य समाधान प्रदान कर रही है।”

साल 2020 में सचिन दरबारवार द्वारा स्थापित जीरोहार्म एक पादप-आधारित न्यूट्रास्यूटिकल सीधे ग्राहक तक बिक्री करने वाला ब्रांड है। कंपनी के पास एक्सट्रैक्शन, फॉर्म्युलेशन अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण में पूरी तरह एकीकृत क्षमताएं हैं। वह देश में अपनी वेबसाइट के अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने उत्पाद बेचती है। साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और पश्चिम एशियाई देशों में भी अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है।

श्री दरबारवार ने कहा, “यह निवेश जीरोहार्म के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम मजबूत उत्पाद-बाजार आधार से आगे बढ़कर तीव्र विस्तार के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं। कोटक ऑल्ट्स और अलकेमी ग्रोथ कैपिटल के साथ साझेदारी हमें केवल विकास पूंजी ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा और प्राणी विज्ञान पारितंत्र की गहरी समझ रखने वाले दीर्घकालिक भागीदार भी प्रदान करती है।”

 

 

Next Post

भारत-फ्रांस स्वास्थ्य सहयोग के तहत एम्स में 'इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर एआई इन हेल्थ' का शुभारंभ

Wed Feb 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 फरवरी (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने भारत और फ्रांस के बीच स्वास्थ्य सेवा तथा उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को मजबूत करते हुए बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अत्याधुनिक केंद्र “इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर […]

You May Like