इंदौर: चंदन होम्स स्थित बी-ब्लॉक की लिफ्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता कचरा डालकर ऊपर जा रही थी, तभी लिफ्ट में मौजूद युवक ने उसके साथ गलत हरकत की. लिफ्ट खुलते ही छात्रा बाहर निकल गई और परिजनों को सूचना दी.
परिजनों के साथ नीचे पहुंचने पर छात्रा ने आरोपी की पहचान की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सुमित बंसल, उम्र 19 वर्ष बताया, लेकिन हंगामा होते ही वह फरार हो गया. मामले में भंवरकुआं थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
