गौवंश से भरी बोलेरो मैक्स गाड़ी दो आरोपियों सहित पकड़ी

भिंड: आलमपुर थाना पुलिस ने देर रात्रि में बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश से भरी एक बोलेरो मैक्स गाड़ी पकड़ी है। साथ में दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार देर रात्रि में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो मैक्स गौवंश बछड़ों को काटने के लिए भर कर नागपुर जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाने के सामने चेकिंग पॉइंट लगाया। एक बोलेरो मैक्स गाड़ी आती हुई दिखी। पुलिस को देखकर गाड़ी चालक ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ कर के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी की तलाशी लेने पर छह गौवंश बछड़े बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि उक्त बछड़ों को काटने के लिए नागपुर ले जा रहे थे।

Next Post

भावना हत्याकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार!

Thu Mar 27 , 2025
दतिया से पकड़े गए सभी आरोपी, इंदौर ला रही पुलिस पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लुकआउट नोटिस के बाद गिरफ्तारी भावना के लिए ग्वालियर में निकाला गया था कैंडल मार्च इंदौर: महालक्ष्मी नगर में शराब पार्टी के दौरान हुई भावना सिंह हत्याकांड के तीनों फरार आरोपियों को पुलिस ने दतिया से […]

You May Like