विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा समाज में मुख्य मार्गो से निकाली शोभायात्रा

पानसेमल। नगर में विश्वकर्मा जयंती पर मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई।जिसमे समाज के वरिष्ठजनों सहित संतो का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।बनारिया धर्मशाला से पूजन कर शोभायात्रा प्रारंभ हुई,जिसके बाद मेन रोड़,उत्तर गली व अन्य मार्गो से होकर पवन गार्डन पहुंची जहां मंचीय कार्यक्रम हुआ।जिसमे प्रतिभावान विद्यार्थियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान हुआ,संत प्रवीणदास महाराज ने भगवान विश्वकर्मा के बारे में अपने विचार व्यक्त किए एवं वरिष्ठजनों ने समाज संगठन सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों पर अपनी बात रखी।भारतीय दिव्यांग टीम के युवा क्रिकेटर जितेंद्र वाघ को क्रिकेट की कीट समाज के सहयोग से भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आयोजन में राधा कृष्ण धाम से संत प्रवीणदास महाराज,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ बड़वानी जिला अध्यक्ष बडवानी अनिल विश्वकर्मा,मातादीन जांगिड़,निम्बासिंह राजपूत,भारतीय दिव्यांग टीम के युवा क्रिकेटर जीतेन्द्र वाघ,गोविंद अग्रवाल,सुश्री सुमन सूर्यवंशी,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश शार्दूल,राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति उप प्रधान विश्वेश्वर जांगिड़ ,महादू सोलंकी,दिलीप सूर्यवंशी मुख्य अतिथि रहे।आयोजन में नगर सहित आसपास से समाजजन सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का संचालन दत्तात्रेय देवरे ने किया।कार्यक्रम के डॉक्टर प्रमोद सूर्यवंशी को विश्वकर्मा समाज के पानसेमल तहसील अध्यक्ष तथा आशीष शार्दूल को सचिव नियुक्त किया हे।इस दौरा अनिल सूर्यवंशी जिला कोषाध्यक्ष,दत्तात्रेय देवरे जिला उपाध्यक्ष,राजेश जांगिड अध्यक्ष पानसेमल,सदाशिव सोलंकी जलगोन,नितिन शर्मा,अविनाश पवार, युवराज देवरे,मछंदर सोलंकी,दिलीप सूर्यवंशी,राजू शर्मा,राजू सूर्यवंशी,गोपाल देवरे,राजेंद्र देवरे,नरेंद्र निकुम,पानसेमल,खेतिया,सेंधवा सहित आसपास क्षेत्र से समाजजन सम्मिलित हुए।

Next Post

मंडी में चार दिन से चल रही व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म

Sat Jan 31 , 2026
बीना। कृषि उपज मंडी में एक गल्ला व्यापारी की आईडी बहाली को लेकर व्यापारियों की चार दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही थी। हड़ताल से किसान और हम्माल दोनों परेशान हो रहे थे। शुक्रवार को मंडी में बैठक का आयोजन कर सर्वसम्मति से मंडी खोलने का निर्णय हुआ।अब सोमवार को […]

You May Like