दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

रीवा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी गुरकरण सिंह और निगमायुक्त ने बीहर नदी के घाटों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बिछिया, निपनिया, बाबा घाट, बड़ी पुल और करहिया घाट पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। नगर निगम ने बैरिकेडिंग, रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की है।

प्रशासन का उद्देश्य विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है।

Next Post

सिद्धपीठ बड़ी शाला में धूमधाम से मनेगी विजयादशमी, शस्त्रों का होगा पूजन

Mon Oct 19 , 2026
ग्वालियर। शौर्य, पराक्रम और धर्मरक्षा के संकल्प का पर्व विजयादशमी 20 अक्टूबर को शहर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन धार्मिक स्थल सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला में पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शस्त्र पूजन के साथ साधु-संत शस्त्र संचालन का हैरतअंगेज प्रदर्शन भी […]

You May Like