
जबलपुर। हनुमानताल तालाब में आज एक बुजुर्ग की लाश पड़ी मिली। जानकारी अनुसार चांदनी चौक निवासी हाजी अब्दुल हबीब मालगुजार वर्ष 82 गुरुवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो अब्दुल हबीब गायब मिले। परिजनों ने तलाश शुरू की तो लाश हनुमानताल तालाब में उतराती हुई मिली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका पता नहीं चल सका। पुलिस जांच कर रही है।
