तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर टैक्सी से हुई भिड़ंत; दो घायल

टीकमगढ़। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे पुरानी टिहरी रोड पर एक सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक टैक्सी से जा टकराई। इस हादसे में टैक्सी में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सागर रोड पर पुरानी टिहरी के पास स्थित अहिंसा पेट्रोल पंप के समीप हुई। कार में सवार नौशाद अली ने बताया कि वे अपने तीन साथियों के साथ टीकमगढ़ से अपने घर पनया, थाना बमनौरा लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार में सवार पांचों लोग बाल बाल बच गए। हालांकि, अनियंत्रित कार के टैक्सी से टकराने के कारण टैक्सी में सवार राजकुमार रैकवार और लक्ष्मण अहिरवार घायल हो गए। ये दोनों शहर के रौरैया मोहल्ला के निवासी बताए जा रहे हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत

Fri Jan 30 , 2026
ग्वालियर। आज सुबह घने कोहरे के बीच भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को टक्कर मार दी। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक भिंड जिले के […]

You May Like