कलेक्शन एजेंट का बैग लेकर भागे बदमाश

ग्वालियर। गांव में महिलाओं के समूह से रूपये कलेक्ट कर लौट रहे एक एजेंट से 2 युवकों ने रूपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना के बाद एजेंट ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन वह झाडि़यों में ओझल हो गये। यह घटना घाटीगांव थाना इलाके के ग्राम घेघोलीमें रेलव ब्रिज के पास हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छतरपुर जिले के बंजारी, चंदला निवासी विपिन कुमार पुत्र शंकर सिंह क्षत्रिय कलेक्शन एजेंट है। गांवों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह होते हैं। जो हर माह बचत की राशि एकत्र कर बैंक में जमा कराते हैं इस राशि को एकत्र करने के लिये बैंक द्वारा एजेंट नियुक्त किये जाते है।

विपिन कुमार घाटीगांव क्षेत्र के गांवों में कलेक्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने महिलाओं के समूहों से करीब 38 हजार रुपए एकत्र किए, जिन्हें काले रंग के बैग में रखकर बैंक में जमा कराने के लिए बाइक से रवाना हुए। जब वे घाटीगांव से निकलकर रेलवे ब्रिज के पास पहुंचे, तो सड़क पर रेत और गिट्टी बिखरी होने के कारण बाइक की गति धीमी करनी पड़ी। इसी दौरान खेत की ओर से आए दो बदमाशों ने बाइक पर रखा बैग उठाया और मौके से फरार हो गए। बैग छीने जाते ही विपिन ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन दोनों युवक रेलवे पटरी के किनारे होते हुए खेतों की आड़ में झाड़ियों के बीच कहीं गायब हो गए।

Next Post

गणतंत्र दिवस पर IAS टीना डाबी का वीडियो वायरल, सलामी की दिशा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस

Mon Jan 26 , 2026
बाड़मेर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टीना डाबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में झंडा फहराने के बाद सलामी देते समय कुछ क्षणों के […]

You May Like