
ग्वालियर। मतदाताओं को जागरूक करने एवं उनकी प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्वालियर जिले में भी आज 25 जनवरी को 16वाँ “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” मनाया जा रहा है। मतदाता दिवस पर बाल भवन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित किशोर के मुख्य आतिथ्य में शाम को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में संभाग आयुक्त मनोज खत्री बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मजबूत लोकतंत्र के लिए कृत संकल्प तथा समावेशी, सहभागी व सुगम चुनाव के ध्येय के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
