शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे ई-रिक्शा

रीवा। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है, पहले से ही पटरी से यातायात व्यवस्था उतरी हुई थी ऊपर से ई-रिक्शा ने और बिगाड़ दी है. ऐसा कोई मार्ग नही जहा जाम न लगता हो और चौराहे से निकलना मुश्किल होता है. दरअसल शहर के मुख्य मार्गो के चौराहे ई-रिक्शा के अघोषित स्टैण्ड बन चुके है.

गौरतलब है कि शहर में ई-रिक्शा की बाढ़ आ गई है जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था पहले से और ज्यादा बिगड़ गई है. बगैर आवाज वाले यह वाहन दुर्घटना का भी कारण बन रहे है. शहर के मुख्य मार्गो के अलावा तंग गलियो में भी ई-रिक्शा के आने जाने से लोग परेशान हो रहे है. व्यंकट मार्ग, अमहिया मार्ग, धोबिया टंकी मार्ग में सबसे ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे है. चलते हुए अचानक कही पर भी रोक कर सवारी भरने लगते है और किसी भी चौराहे में खड़ा कर देते है जिसके कारण कार आदि वाहनो को निकलने में दिक्कत होती है और जाम की स्थित बन जाती है. यातायात पुलिस द्वारा कोई भी रूट निर्धारित नही किया गया है और न ही ई-रिक्शा के नियंत्रण को लेकर कोई योजना है. बगैर रोक-टोक के ई-रिक्शा दौड़ रहे है, बीच में कार्यवाही शुरू हुई थी जिसके बाद कुछ हद तक राहत मिली थी और अब फिर से वही स्थित बन गई है.

Next Post

दमोह स्टेडियम कार्यक्रम के लिए मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को सौंपा गया आमंत्रण पत्र

Sat Jan 24 , 2026
दमोह। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को आमंत्रण पत्र सौंपा गया। यह आमंत्रण दमोह कलेक्टर कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी द्वारा दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा से […]

You May Like